ग्रहण के बारे मे जानकारी

5 June, 2020
ग्रहण के बारे मे जानकारी

ग्रहण के बारे मे जानकारी

5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11:15 बजे से अगले दिन सुबह मे 2:35 तक रहेगा| यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा| ज्योतिष के अनुसार इसका कोई सूतक काल मान्य नही होगा| इस ग्रहण को हम अपनी नंगी आंखो से नही देख पाएंगे| वहीं सूर्य ग्रहण जो 21 जून को लगने वाला है उसका समय सुबह मे 9:15 से दोपहर 3:05 तक रहेगा| इस ग्रहण को लंबा ग्रहण कहा जा सकता है क्योकि इसकी अवधि 5 घंटे 50 मिनट की होगी| ये ग्रहण आषाढ़ कृष्ण अमावस्या के दिन भारत मे खंडग्रास के रूप मे दिखाई देगा|

सूतक के समय ये करे:-

·         सूतक लगने से पहले आपके पास जो भी खाने की सामग्री है जैसे दूध, दही आदि इन सभी मे तुलसी के पत्ते जरूर डाले| सिर्फ यही नही आप चाहे तो पानी से भरे पात्रो मे भी तुलसी का पत्ता डाले|

·         सूतक से पहले घर के मंदिरो पर पर्दा लगा दे या उन्हे बंद कर दे| सूतक के समय भगवान की पुजा नही की जाती इसलिए उनको बंद कर दे|

·         सूतक के समय भगवान का जाप करे और धार्मिक पुस्तके पढे तथा मंत्र उच्चारण भी कर सकते है|

·         सूतक खत्म हो जाने के बाद पूरे घर की साफ-सफाई करे| रखे हुए जल को बहा दे या फिर पेड़ो मे डाल दे| नए बर्तन मे नया पानी भरे| ग्रहण खत्म होने के बाद ही ताजा खाना बनाए|

·         ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर के कपाट खोल दे और मंदिर की भी साफ-सफाई करे| भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं|

·         सूतक खत्म हो जाने के बाद पीने का पानी बदल ले| जरूरतमन्द को खाना खिलाएँ| ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है|

Leave Comment