-
Your shopping cart is empty!
कृष्ण जन्माष्टमी
30 August, 2021
कृष्ण जन्माष्टमी
कृष्ण जन्माष्टमी
हिंदी पंचांग के
अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई
जाती है| इस बार यह जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021 को यानी आज मनाई
जाएगी| कृष्ण जन्माष्टमी का दिन बहुत शुभ होता है और
मान्यता है कि इस दिन भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, हालांकि इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है
और नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए|
कृष्ण जन्माष्टमी पर क्या करे
·
ज्योतिषियों के
अनुसार जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लायें. इससे आपकी आर्थिक
स्थिति में सुधार होगा| भगवान श्रीकृष्ण
की कृपा से निःसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होगी|
·
जन्माष्टमी के
दिन सात कन्याओं को बुलाकर खीर खिलाएं| ऐसा आप आगे के
पांच शुक्रवार तक लगातार करें| मान्यता है कि
ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी और आपकी आमदनी बढ़ेगी|
·
जन्माष्टमी पर
पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को परिजात के फूल चढ़ाएं तथा शंख में दूध भरकर
कान्हा जी जी को अर्पित करें| इससे मां
लक्ष्मी जी और भगवान कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा| मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी|
·
जन्माष्टमी के
दिन भगवान श्रीकृष्ण जी को चांदी की बांसुरी अर्पित करें| पूजा संपन्न होने के बाद इस बांसुरी को तिजोरी या पर्स में
रखें| धन लाभ होगा|
·
जन्माष्टमी के
दिन भगवान को 56 भोग लगाएं| ऐसा करने से देवकी नंदन प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी
मनोकामनायें पूरा करते हैं|
·
जन्माष्टमी के दिन
शाम को तुलसी जी की पूजा करें| साथ ही, ओम नमः वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए 11 बार तुलसी जी परिक्रमा करें, इससे कर्ज से मु्क्ति मिलेगी|
·
जन्माष्टमी पर
दूध में केसर मिलाकर रात 12 बजे भगवान श्री
कृष्ण का अभिषेक करें| ऐसा करने से घर में
सुख-समृद्धि, जीवन में ठहराव आता है और
आर्तिक स्थिति मजबूत होती है|
कृष्ण जन्माष्टमी पर क्या ना करे
·
जन्माष्टमी के
दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए| भगवान विष्णु को
श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है| मान्यता के
अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए इस दिन
तुलसी के पत्ते तोड़ना शुभ नहीं माना जाता है|
· जो लोग जन्माष्टमी का व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें भी इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए| एकादशी और जन्माष्टमी के दिन चावल और जौ से बनी चीजें खाने से बचना चाहिए|
· जन्माष्टमी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य होता है| इस दिन पूरे पवित्र मन-तन से भगवान की पूजा करनी चाहिए|
·
भगवान श्री हरि
की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए, क्योंकि इससे
हमारे पुण्य कर्म का प्रभाव कम होता है और अधर्म बढ़ता है, यानी कृष्ण की पीठ देखने से इंसान के पुण्य कम हो जाते हैं| इसके पीछे भी एक
पौराणिक कथा भगवान कृष्ण के हमेशा मुख की ओर से ही दर्शन करने चाहिए|
·
जो लोग इस दिन
व्रत रखते हुए उन्हें रात में 12 बजे से पहले अपना
व्रत नहीं खोलना चाहिए| निर्धारित समय
से पहले व्रत खोलने से आपकी उपासना अधूरी रह जाती है और इंसान को उसका फल नहीं मिल पाता है|
· भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर लहसुन, प्याज या कोई भी अन्य तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए| इस दिन घर में मांस और शराब नहीं लाना चाहिए|
· इस दिन भूलकर भी गाय पर अत्याचार ना करें| भगवान कृष्ण को गाय से बहुत प्रेम था| कान्हा बचपन गाय के साथ ही खेलते थे| ऐसी मान्यता है कि जो भी गाय की पूजा करता है उसे श्री कृष्ण का आशीर्वाद जरूर मिलता है|
· कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी किसी का अनादर ना करें| भगवान कृष्ण के लिए अमीर या गरीब सभी भक्त एक समान ही हैं| किसी भी गरीब का अपमान करने से श्रीकृष्ण अप्रसन्न हो सकते हैं|
· जन्माष्टमी के दिन पेड़ों को काटना भी अशुभ माना जाता है| श्री कृष्ण हर चीज में बसते हैं और हर चीज उनमें बसती है, बल्कि हो सके तो इस दिन ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए| इससे घर और परिवार में सुख और शांति बनी रहती है|