करवा चौथ व्रत की पूजन विधि

23 October, 2021
करवा चौथ व्रत की पूजन विधि

करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, जानें तारीख, पूजा मुहूर्त व चांद निकलने का समय

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं| इस साल ये व्रत 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को रखा जाएगा| ये व्रत अपने नियमों को लेकर बेहद कठिन माना जाता है| सूर्योदय से पहले ये व्रत शुरू होता है| पूरे दिन निर्जला व्रत के बाद रात को चांद के दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है|

शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डॉ. यज्ञदत्त शर्मा जी ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा| कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी| इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 10 मिनट पर है| पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा|

करवा चौथ व्रत की पूजन विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें| इसके बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें, पानी पीएं और गणेश जी की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें| इसके बाद शाम तक न तो कुछ खाना और नाहीं पीना है| पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवा रखें| एक थाली में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर रखें और घी का दीपक जलाएं| पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरु कर दें| इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलें

ये काम न करें 

1. करवा चौथ के दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है|

2. पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है| हो सके तो, इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है

3. खुद न सोने के अलावा इस दिन महिलाओं को घर के किसी भी सोते हुए सदस्य के उठाना नहीं चाहिए| हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से उठाना अशुभ होता है

4. सास की दी गई सरगी करवाचौथ पर शुभ मानी जाती है| व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां, कपड़े और श्रृंगार का सामान देती है| सरगी का भोजन करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें

5. व्रत करने वाली महिलाओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए| महिलाओं को में किसी बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए|

6. शास्त्रों में कहा गया है कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए| झगड़ा करने से आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा

7. करवाचौथ के व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से बचें, जैसे सफेद कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई दान न करें|

8. आज के दिन नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें| सुई-धागे का काम न करें| कढ़ाई, सिलाई या बटन टाकने का आज के दिन न करें तो अच्छा है

 

Leave Comment