-
Your shopping cart is empty!
पढाई में मन लगाने के उपाय

23 April, 2017
पढाई में मन लगाने के उपाय
पढाई में मन लगाने के उपाय
- हर काम को समय पर पूरा करें| बचपन से जब हम ये आदत डाल लेंगे तो हमें कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। काम को टालने की कोशिश न करके उसे उसी समय पूरा करें| इस आदत से आप अपनी पढ़ाई भी समय से कर पाएंगे।
कबीर दास जी ने कहा भी है –
“काल करे सो आज कर, आज करे सो अब
पल में प्रलय होएगी, बहुरि करोगे कब” - एक्सरसाइज आपके स्वास्थ्य और दिमाग दोनों को फिट रखने का सबसे अच्छा तरीका है। कम से कम 20 मिनट एक्सरसाइज ज़रूर करें।
- बहुत से बच्चे पढ़ना तो चाहते है पर उनका मन इधर उधर भागने लगता है। अपने मन को एकाग्र (Concentrate) करने के लिए मेडिटेशन सबसे अच्छा तरीका है| बच्चों के लिए मेडिटेशन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि शांत जगह पर बैठकर 1-100 तक काउंट करें। इससे आपकी स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी।
- रात को पढ़ने की जगह सुबह जल्दी उठकर पढ़ने का अभ्यास करें – सुबह हमारा माइंड फ्रेश होता है जिससे याद किया गया कोई भी टॉपिक जल्दी याद हो जाता है।
- टी.वी., मोबाइल, खेलने के लिए टाइम सेट कर लें और उसी टाइम खेले और टी.वी. देखें| कभी भी पढ़ते समय मोबाइल को अपने पास न रखें|
- किसी भी चैप्टर को याद करने के बाद उसे एक सप्ताह बाद रिवाइज ज़रूर करें। फिर एक महीने बाद रिवाइज करें इससे वो चैप्टर पक्का याद हो जाता है।
- अपना एक लक्ष्य बनाए और उसे बार-बार दोहराते रहे जैसे इस साल मुझे 90% मार्क्स लाने है।
- माता-पिता भी बच्चों की पढ़ाई के समय टी.वी. न देखें इससे बच्चे का मन भी पढ़ाई में नहीं लगता।
- सेशन की शुरुआत से ही पढ़ाई शुरू कर दें जिससे हर चैप्टर आराम से कवर हो जाएगा। परीक्षा के समय टेंशन नहीं होगी जिससे आप परीक्षा में अच्छा फल प्राप्त कर पाएंगे।
- हमेशा सकारात्मक विचार रखें| हम जैसा सोचते हैं वैसा हमारे जीवन में होने लगता है।
- जिस दिशा में बच्चे बैठ कर पढाई करते हो उस दिशा में क्रिस्टल पिरामिड़ रखना चाहिए| जिससे कि बच्चे का ध्यान उसकी पढाई की ओर अग्रसर होगा|