-
Your shopping cart is empty!
क्या मैं जो प्रोफेशन कर रहा हूँ वो ठीक है या नहीं
22 July, 2023
क्या मैं जो प्रोफेशन कर रहा हूँ वो ठीक है या नहीं
क्या मैं जो प्रोफेशन कर रहा हूँ वो ठीक है या नहीं| उसमे फायदा होगा या नहीं|
आप अपनी जन्म कुंडली में दसवे भाव का उपनक्षत्र देखे उसके अनुसार आपको अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करना चाहिए|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र पहले भाव में हो तो मान-सम्मान वाले काम से प्यार होगा और बिजनेस वाला प्रोफेशन होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र दूसरे भाव में हो तो अधिक से अधिक धन, काम से प्यार करने वाला और अधिक मान-सम्मान वाला प्रोफेशन होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र तीसरे भाव में हो तो एल.आई.सी. एजेंट, एग्रीमेंट, पब्लिकेशन, शिक्षण, लेखन, छोटी यात्राओ वाला प्रोफेशन होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र चौथे भाव में हो तो रियल इस्टेट, जन्म स्थान का विशेष महत्व अधिक रहेगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र पाँचवे भाव में हो तो संगीत व खेल, ट्रांसपोर्ट, नृत्य वाला प्रोफेशन होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र छठे भाव में हो तो नौकरी में मन लगना, बड़ा लेन-देन, लोन, ओ.डी., मेडिकल वाला प्रोफेशन होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र सातवें भाव में हो तो अच्छा व्यापारी, पार्टनरशिप, बातचीत वाला प्रोफेशन होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र आठवे भाव में हो तो इंस्युरेन्स, बातचीत, ग्रेच्युटी, क्लेम, बोनस वाला प्रोफेशन होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र नौवें भाव में हो तो बिटकॉइन, नई करेंसी, लम्बी यात्रा, अध्यात्म वाला प्रोफेशन होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र दसवें भाव में हो तो हर क्षेत्र में कामयाब रहेगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र ग्यारहवें भाव में हो तो मित्र व भाई के सहयोग के साथ कार्य करना होगा|
- दसवे भाव का उपनक्षत्र बारहवें भाव में हो तो विदेश से व इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट आदि का प्रोफेशन होगा|