भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन का महीना

14 July, 2022
भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन का महीना

भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन का महीना

सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है| सावन के पावन महीने में प्राचीन प्रसिद्ध शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है| ऐसी मान्यता है कि जो शिव भक्त सावन के महीने में विधिपूर्वक शिवजी का जलाभिषेक करते हैं, उस पर भगवान भोले शंकर प्रसन्न होते हैं|

सावन के महीने में करें ये काम

·        सावन के सोमवार के दिन कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

·        शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से पंचामृत बनाकर चढ़ाएं।

·        इस महीने में रुद्राक्ष धारण जरूर करना चाहिए।

·        सावन की महीने में लहसुन, प्याज, मूली, बैगन और अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

सावन के महीने में न करें ये काम

·        सावन के महीने में शिवजी पर सिंदूर या हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए|

·        सावन के महीने में मीट, मछली, अंडा सहित कोई भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए|

·        सावन के महीने में  किसी भी जीव की हत्या या मारना नहीं चाहिए|

·        सावन के महीने में दही या कढ़ी से परहेज करना चाहिए|

·        सावन के महीने में  प्याज, लहसुन और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए|

·        सावन के महीने में  दोपहर में सोना और कांसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए|

·        सावन के महीने में  शरीर पर तेल मालिश नहीं करना चाहिए| साथ ही, संभव हो सके तो दाढ़ी और बाल भी न कटवाएं|

·        सावन के महीने में  सूर्योदय से पहले उठना चाहिए, जो व्यक्ति देर तक सोता है, उससे भगवान शिव नाराज होते हैं

 

Leave Comment