गोचर

28 February, 2018
गोचर
विभिन्न ग्रहों का "गोचर" अनुसार फल-
१. सूर्य-
सूर्य जन्मकालीन राशि से 3,6,10 और 11 वें भाव में शुभ फल देता है। शेष भावों में सूर्य का फल अशुभ देता है।
२. चंद्र-
चंद्र जन्मकालीन राशि से 1,3,6,7,10 व 11 भाव में शुभ तथा 4, 8, 12 वें भाव में अशुभ फल देता है।
३. मंगल-
मंगल जन्मकालीन राशि से 3,6,11 भाव में शुभ फल देता है। शेष भावों में अशुभ फल देता है।
४. बुध-
बुध जन्मकालीन राशि से 2,4,6,8,10 और 11 वें भाव में शुभ फल देता है। शेष भावों में अशुभ फल देता है।
५. गुरू-
गुरू जन्मकालीन राशि से 2,5,7,9 और 11 वें भाव में शुभ फल देता है। शेष भावों में अशुभ फल देता है।
६. शुक्र-
शुक्र जन्मकालीन राशि से 1,2,3,4,5,8,9,11 और 12 वें भाव में शुभ फल देता है। शेष भावों में अशुभ फल देता है।
७. शनि-
शनि जन्मकालीन राशि से 3,6,11 भाव में शुभ फल देता है। शेष भावों में अशुभ फल देता है।
८. राहु-
राहु जन्मकालीन राशि से 3,6,11 वें भाव में शुभ फल देता है। शेष भावों में अशुभ फल देता है।
९. केतु-
केतु जन्मकालीन राशि से 1,2,3,4,5,7,9 और 11 वें भाव में शुभ फल देता है। शेष भावों में अशुभ फल देता है।


Contact:-Dr. Yagyadutt sharma
9873850800
www.iiag.co.in
astroguru22@gmail.com
Leave Comment