-
Your shopping cart is empty!
जन्म कुंडली में जाने नवम भाव के फल
26 July, 2019
जन्म कुंडली में जाने नवम भाव के फल
जन्म कुंडली में जाने नवम भाव के फल ज्योतिषशास्त्र में नवम भाव को भाग्य का घर कहा जाता है जबकि दसवें घर को को आजीविका स्थान के रूप में जाना जाता है| किसी भी व्यक्ति के जीवन में ये दोनों ही चीजें बहुत मायने रखते हैं| अगर आप जानना चाहते हैं कि कुण्डली के नवम भाव का आपके जीवन पर क्या प्रभाव है तथा दसवां घर आपको किस प्रकार का फल दे रहा है तो सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए कि इन घरों की क्या-क्या विशेषताएं हैं| नवम भाव को भाग्य भाव तथा धर्म का घर भी कहते है. इस भाव से पैरो के ऊपरी हिस्से अर्थात पिंडलियों को देखा जाता है| काल पुरुष की कुण्डली के अनुसार इस भाव में गुरू की धनु राशि आती है| यह भाव धर्म का भाव होने के कारण इस भाव से व्यक्ति के धार्मिक आचरण को देखा जाता है| यह भाव बलवान होने पर व्यक्ति धर्मिक कार्यों में अधिक रूचि लेता है| नवम भाव को पिता का घर भी माना जाता है अत: पिता के विषय में जानने के लिए भी नवम भाव को देखा जाता है| घर का पूजा स्थल नवम भाव का स्थान माना जाता है| घर में देवी देवताओं की तस्वीरों का स्थान भी नवम भाव ही होता है|
Astroguru22@gmail.com