-
Your shopping cart is empty!
छह मुखी
यह रुद्राक्ष भगवान षडानन का स्वरुप है इसके देवता भगवान कार्तिकेय है| इस रुद्राक्ष के धारक से सोई हुई शक्ति जागृत होती है| यह विद्या प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है तथा आत्मशक्ति, ज्ञान शक्ति, कल्पना शक्ति प्रदान करता है|
इस रुद्राक्ष से छह प्रकार के दोष(काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर) को दूर करने वाला है|
छह मुखी रुद्राक्ष वृष लग्न के जातक को अत्यधिक लाभ प्रदान करता है|
फायदे:-
- छह मुखी रुद्राक्ष की माला जप करने से विपति से छुटकारा मिलता है एवम पीड़ाए नष्ट होती है|
- बड़े आकार का दाहिनी भुजा पर धारण करने से बड़े से बड़ा अपराध का पाप नष्ट होता है|
- छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मनुष्य की सोई हुई शक्तियाँ जागृत होती है| स्मरण शक्ति प्रबल होती है और बुद्धि तीव्र होती है|
- यह रुद्राक्ष आत्मशक्ति, संकल्पशक्ति और ज्ञानशक्ति का दाता है|
- कार्यों में सफलता प्राप्त होती है|
- व्यवसाय और नौकरी में उन्नति प्राप्त होती है. ऋद्धि सिद्धि प्राप्त होती है व्यक्ति के भीतर आत्मशक्ति तथा ज्ञान शक्ति का संचार होता है|
- शुक्र जनित रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है तथा दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं जीवन में किसी प्रकार का अभाव नहीं रहता|
मंत्र:- ॐ ह्रीं ह्रूं नम:| ॐ षडाननाय नम:|