फीरोज़ा रत्न

फीरोज़ा रत्न


  • Product Code: GE07IIAG00FZ
  • Availability: In Stock

  • ₹4,500.00

  • Ex Tax: ₹4,500.00

फिरोजा का रंग नीले-सफ़ेद रंग से आसमानी नीले रंग तथा हरियाले नीले से नीम्बू जैसे हरे रंग किसी भी रंग का हो सकता है। यह बहुत ही कठोर रत्न है और अक्सर बहुत नाजुक होता है। अतः अपने फिरोजा के गहनों को बहुत ध्यानपूर्वक संभालना चाहिए। अपने निर्मल रंग और अतुलनीय आकर्षण के साथ-साथ यह धारक को बहुत अधिक ज्योतिषीय लाभ भी देता है

फिरोजा टरकोईज के रूप में भी जाना जाता है, मूल रूप से टर्की में पाया गया था। यह ही एक मात्र रत्न है जो किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली के ग्रहों के मेल के बारे में चिंता किए बिना पहना जा सकता है। यह प्राचीन सभ्यताओं में समृधि के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। यह अपने उपचारात्मक शक्तियों के लिए सर्वाधिक जाना जाता है।

लाभ

  1. फिरोजा एक बहुत शुद्ध रत्न माना जाता है अतः यह धारक को किसी दुर्घटना और हिंसा से बचाता है और मानसिक दबाव को कम भी करता है।
  2. यह विशेष रूप से उनके लिए लाभदायक है जो बहुत अधिक ऊँचाई पर काम करते हैं और उन क्षेत्रों से जैसे की फिल्म, फैशन, टेलीविजन, ज्वेलरी, एकाउंटेंसी, क़ानून, शिक्षा और वस्त्र जैसे उद्योग से सम्बंधित हैं। शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वाले जैसे की शिक्षक, लेखक, विद्वान् और छात्र आदि को बहुत अधिक लाभ होता है।
  3. एक विशेष गुण जो की माना जाता है की यदि इसके धारक को किसी शारीरिक और मानसिक खतरे की सम्भावना हो जैसे की बेईमानी तो यह अपना रंग बदल लेता है और इसकी चमक ख़त्म हो जाती है।
  4. टरकोईज वैवाहिक जीवन में जीवन साथियों में गहरी समझ पैदा करके स्थिरता एवं सामंजस्य बनाए रखने में मदद करता है।
  5. यह मूड के उतार-चढाव, चिंता एवं घबराहट के दौरों में अति उत्तम उपाय है। यह स्वस्थ शरीर एवं आत्मा के लिए टिशुओं के पुनर्जीवन एवं शरीर को सुदृढ़ भी बनाता है।

वास्तविक रत्न का परीक्षण कैसे करें:-

  • इसे परिक्षण करने से पहले रत्न को रत्न-कपड़े से साफ़ करें। कपड़े को चार भागों में तह करें और रत्न को इसके अन्दर लपेट दें। रत्न को अपनी उँगलियों से दृढ़ता से रगड़ें ताकि कोई भी धूल, उँगलियों के निशान या तेल आदि साफ़ हो जाएँ।
  • रत्न को चिमटी में पकड़ें ताकि आप इस पर किसी भी तेल या धब्बे से बचाते हुए इसकी जांच कर सकें।
  • प्राकृतिक फिरोजा एक कॉपर अल्युमिनियम फास्फेट हाइड्रेट का समुच्चय होता है जो कि गर्मी और दबाव से बनता है यह जब खनन किया जाता है तो अक्सर कोमल या छिद्रयुक्त होता है। फिरोजा में पाए जाने वाले विभिन्न रंग या तो ताम्बे या लोहे की मौजूदगी के कारन होते हैं। उज्जवल नीला रंग ताम्बे से और हलकी हरी रंगत लोहे से आती है। फिरोजा रत्न भूरे, पीले गेरू या काले मेट्रिक्स के पैटर्न के भी हो सकते है जो कि ताम्बे के योग के कारण उत्पन्न होते हैं। सच्चे फिरोजा में धुंधली, मोमी चमक होती है जिस पर मेट्रिक्स हो भी सकते हैं और नहीं भी हो सकते। यह फिरोजा के प्रकार पर निर्भर करता है।
  • अमेरिकन जैम ट्रेड एसोसिएशन (AGTA) ने विभिन्न संवर्धन किए हैं जो कि फिरोजा रत्न पर लागू किए जाते हैं। किए गए विभिन्न उपचार विक्रेता द्वारा स्पष्ट रूप से समझने चाहिए।
  • फिरोजा को अपने हाथ में सात मिनट के लिए पकड़ें। यदि यह गर्म होने लगता है तो यह प्लास्टिक है।
  • फिरोजा को बहुत ध्यान से जांचें। कच्चे फिरोजा में कुछ प्राकृतिक रंग परिवर्तन होगा। यदि आप फिरोजा मनके को जांच रहे हों तो यह विशेष रूप से नोटिस में आएगा। यदि ये सच्चे हैं तो वे कुछ अलग रंगों के होंगे।
  • डीलर से हस्ताक्षरित बयान प्राप्त करें कि वह रत्न वास्तव में असली फिरोजा ही हैं। उसमें यह विनिर्दिष्ट हो कि उस पर क्या उपचार किया गया है और किस खान से निकला गया है। संघीय कानून सभी डीलरों पर यह बाध्यकारी करता है कि अनुरोध होने पर वह ऐसा बयान प्रस्तुत करें।

There are no reviews for this product.

Write a review

Note: HTML is not translated!
Bad           Good
Captcha